भास्कर न्यूज | जालंधर आर्य समाज वेद मंदिर, आर्य नगर, बस्ती बावा खेल में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती एवं आर्य समाज के 150वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 47वें वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके मुख्यातिथि अतुल भगत ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज का गठन किया था। महर्षि दयानंद सरस्वती ने वैदिक धर्म के मूल सिद्धांतों को पुनर्जीवित करने और प्रचारित करने के लिए आर्य समाज की स्थापना की। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वासों को दूर करने के लिए काम किया। आर्य समाज ने शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया, खासकर वैदिक शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए। आर्य समाज सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर आधारित है। उनके प्रयासों से आर्य समाज ने भारतीय समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संरक्षक सरदारी लाल, तिलक राज आर्य, प्रधान वेद आर्य, कोषाध्यक्ष अनिल आर्य, महामंत्री कमल मोखा, वरिष्ठ उप प्रधान तरसेम लाल तथा अन्य कमेटी सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में इलाका निवासियों ने भाग लिया।


