आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मनी। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महर्षि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किशुन कुमार दास ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन दर्शन नैतिकता और सदाचार की शिक्षा देता है। मर्यादा, समर्पण, सत्य और कर्तव्य पालन के उनके सिद्धांत भारतीय संस्कृति के मूल स्तंभ हैं। अन्य वक्ताओं ने भी महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके तप, त्याग और समाज सुधार में दिए गए योगदान को स्मरण किया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, कमाल खान, रंजन पासवान, जोगेंद्र लाल, खुदा राम, राजीव राज, नीरज नायक, राजेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, संदीप कुमार, दुर्गा मरांडी, लक्ष्मी चन्द्र दीक्षित, शोभा यादव आदि मौजूद थे।


