महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देवास में शोभायात्रा:शीलनाथ भक्त मंडल ने किया स्वागत, सांसद सोलंकी भी मौजूद रहे

देवास में मंगलवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा शाम को एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा सयाजी द्वार से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। नगर में जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की और जयकारे लगाए। शीलनाथ भक्त मंडल ने तीन बत्ती चौराहा पर शोभायात्रा का स्वागत किया। समिति के सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि भक्त मंडल ने समाज के सदस्यों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन कर उन्हें माल्यार्पण किया। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन से समाज को सत्य, धर्म और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयंती समाज सेवा की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद महेंद्र सोलंकी उपस्थित रहे, जिनका समिति सदस्यों द्वारा पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, अजीत भल्ला, सुरेंद्र पवार, पोप सिंह परिहार, रमेश चौबे, मुकेश नवगोत्री, आनंद गुप्ता और सचिव राहुल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में, समिति के सचिव राहुल शर्मा ने सभी अतिथियों, समाज के सदस्यों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *