कोटपूतली में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर वाल्मीकि सेना प्रमुख अनिल वाल्मीकि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी के नाम ज्ञापन सौंपा। ये ज्ञापन संस्थापन अधिकारी रामनिवास सैनी को दिया गया। ज्ञापन में बताया गया कि महर्षि वाल्मीकि ने आदिकाव्य रामायण की रचना की और समाज में समरसता का संदेश दिया। उनकी जयंती को राज्य स्तर पर मान्यता देकर राजकीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए। पार्षद उमेश आर्य ने इस अवसर पर कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के महान दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्होंने जोर दिया कि उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार को उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना आवश्यक है। इस दौरान प्रदीप सिंघेलिया, लल्लूराम, पार्षद ताराचंद वाल्मीकि, रामू वाल्मीकि, प्रहलाद चंद वाल्मीकि, संजय घोघलिया, गोपाल वाल्मीकि, धनराज वाल्मीकि और जितेंद्र सिंघल सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।


