महवा के गांव वीरपुर में रविवार शाम करंट लगने से 12 साल से बालक की मौत हो गई। घटना पानी की मोटर चलाते समय हुई। घटना से गांव में शोक का माहौल है। घर के पास पानी की मोटर चला रहा था
ग्राम पंचायत गगवाना के पूर्व सरपंच अशोक मीणा ने बताया-मृतक बालक की पहचान रोहित मीणा पुत्र चेतराम मीणा (12) निवासी वीरपुर के रूप में हुई है। रोहित अपने घर के पास पानी की मोटर चला रहा था, तभी उसे अचानक करंट लग गया। 7वीं क्लास में पढ़ता था
घायल बालक को परिजनों ने तत्काल महवा के जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल हरदेव नगरी में कक्षा 7 में पढ़ता था।


