महाकाली मंदिर में भक्तों ने करवाई भजन संध्या, चीनू सहगल ने सुनाए भजन

जालंधर | ट्रस्ट महाकाली मंदिर श्री देवी तालाब मंदिर में भक्तों की ओर से भजन संध्या करवाई गई। इसमें विद्वानों ने विधिवत पूजन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर परिसर में चीनू सहगल एंड पार्टी ने भजनों का गुणगान कर माहौल भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधकों ने भजन पार्टी को सम्मानित किया गया। यहां योगेश्वर शर्मा, अशोक सोबती, दिनेश सागर, राज कुमार सहगल, संजीव साहनी, चंद्रमोहन ढींगरा, अशोक शीतल, पवन कुमार, राजिंदर कपूर, रविंदर शर्मा, कपिल, राजेश शर्मा, सोहन लाल मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *