उज्जैन के महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुए हादसे में महिला कर्मचारी रजनी खत्री की मौत के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। करोड़ों रुपए की मशीनें इंस्टॉल किए जाने के बावजूद कर्मचारियों को मशीन चलाने की कोई औपचारिक ट्रेनिंग नहीं दी गई थी। कर्मचारियों ने YouTube पर वीडियो देखकर मशीन चलाना सीखा था। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे रजनी आलू छीलने वाली मशीन में आलू डाल रही थीं। इस दौरान उनके गले का दुपट्टा मशीन के रोलर में फंस गया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद की और रजनी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। YouTube पर वीडियो देखकर सीखा महिला कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि कर्मचारियों ने खुद YouTube पर वीडियो देखकर मशीनों की जानकारी ली और उन्हें ऑपरेट करना सीखा था। इससे वे अनट्रेंड थे, और इस कारण ही यह हादसा हुआ। सुरक्षा में खामियां और सुधार ये खबर भी पढ़े… सब्जी काटने की मशीन में दुपट्टा फंसा, महिला की मौत:महाकाल अन्न क्षेत्र के किचन में हादसा; हालत देखकर 3 कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ी


