बिजनौर में इवेंट के नाम बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान अपहरण करने वाले गैंग के मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी लवी पाल से आज पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगने से वह घायल हो गया है। इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होगया। पुलिस की टीमें जंगल में काम्बिंग कर आरोपी की तलाश में जुटी। पकड़े गए आरोपों के कब्जे से तमंचा नगदी भी बरामद की है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर मुश्ताक खान का इवेंट के नाम पर अपहरण कर उनसे ऑनलाइन वसूली करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा था। गैंग का मास्टरमाइंड लवीपाल उर्फ सुशांत उर्फ हिमांशु पुत्र जयपाल तभी से फरार चल रहा था । पुलिस की टीमें उसे लगातार यूपी सहित कई स्टेट में तलाश रही थी। देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने मौसेरे भाई शुभम के साथ मंडावर रोड पर किसी से मिलने जा रहा है। पुलिस स्वाट, और सर्विलांस की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कोतवाल की बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली
पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसे पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि शहर कोतवाल उदय प्रताप की बुलेट प्रूफ जैकेट में आरोपी की गोली लगी। साथ ही अंधेरे का फायदा उठाकर हिमांशु फरार हो गया। पुलिस की टीमें लगातार जंगल में काम्बिंग कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और 35050, रुपए की नगदी बरामद की है। संपत्ति को भी किया जाएगा जब्त
वहीं इस मामले में एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया- एक्टर मुश्ताक खान अपहरण कांड का मुख्य आरोपी लवीपाल को आज शहर कोतवाली पुलिस स्वाट, सर्विलांस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान मण्डवार रोड से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। इस पर ₹25000 का इनाम भी घोषित है । इसके कब्जे से नगदी तमंच कारतूस बरामद हुए है। यह एक शातिर किस्म का गैंग है, इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गैंग द्वारा जुर्म कर इकट्ठे की गई संपत्ति को भी जब्त किया जाएगा।


