महाकाल मंदिर के लिए 50 मकान और धर्मस्थल तोड़े:उज्जैन में 257 घर तोड़े जा रहे, दो हेक्टेयर जमीन खाली होगी; भारी पुलिस फोर्स तैनात

उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के विस्तार के लिए शनिवार को निजामुद्दीन कॉलोनी के 257 मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रशासन ने मकान मालिकों को पहले ही नोटिस दे दिए थे। शुक्रवार रात मुनादी करवाई और लोगों को मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया था। शनिवार सुबह प्रशासन ने मकानों से सामान हटवाकर उन्हें पूरी तरह खाली करवा लिया। इस दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। बता दें, महाकाल लोक के विस्तार के लिए करीब सवा दो हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यहां रहने वालों को 32 करोड़ रुपए का मुआवजा भी दिया गया है। इस दौरान 66 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की योजना है। अब तक 257 मकानों को खाली करा लिया गया है और इन पर बुलडोजर चलाकर करीब 50 मकानों को गिराया जा रहा है। इनमें एक मस्जिद भी शामिल है। देखिए कार्रवाई की 4 तस्वीरें- जमीन पर पार्किंग और दूसरे निर्माण कार्य होंगे
एडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि कार्रवाई कानूनी दायरे में रहकर की गई है। सभी आदेश पहले ही जारी हो चुके थे। जिन मकानों पर कोर्ट का स्टे था, उन्हें छोड़ दिया गया, बाकी को हटाया जा रहा है। इस जमीन पर भविष्य में पार्किंग और अन्य निर्माण कार्य किए जाएंगे। एडीएम के मुताबिक कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने लोगों से बातचीत की, जिससे अब तक किसी तरह विवाद के हालात नहीं बने। लोग स्वेच्छा से अपने मकान खाली कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें- महाकाल मंदिर के पास दीवार गिरी, दो की मौत
उज्जैन में तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के पास एक दीवार ढह गई। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला और 3 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *