महाकाल मंदिर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सेना अध्यक्ष द्विवेदी:रक्षामंत्री बोले- महाकाल के दर्शन पाकर धन्य हुआ; 20 मिनट तक गर्भगृह में किया पूजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। रक्षा मंत्री और सेना अध्यक्ष ने गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा की। पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी मध्य प्रदेश के दो दिन के दौरे पर है। अपने प्रवास के दूसरे दिन दोनों भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन पहुंचे। राजनाथ सिंह ने गर्भगृह में पूजन के बाद नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने कहा की भगवान महाकाल के दर्शन पाकर धन्य हुआ। महाकाल मंदिर समिति की ओर से सिंह और द्विवेदी का सम्मान किया गया। राजनाथ सिंह इससे पहले कई बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर आ चुके है। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, विधायक उषा ठाकुर, सभापति नगर पालिक निगम कलावती यादव, आयुक्त संजय गुप्ता, डी. आई. जी. नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *