महासमुंद। स्थानीय वार्ड क्र. 25 स्थित महाकाल मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार 14 जुलाई को महारूद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पुरोहित पं. पंकज तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन विधि संपन्न कराया जाएगा। वार्ड पार्षद भाऊराम साहू ने बताया कि महारूद्राभिषेक के अवसर पर महाकाल की विशेष पूजा कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। समस्त वार्डवासी उपस्थित रहेंगे।


