महाकाल मंदिर में वसूली का कोडवर्ड ‘शूटर’:14 पर केस, लेकिन उगाही नहीं रुकी; सुपरवाइजर-गार्ड की मिलीभगत का ऑडियो-वीडियो

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं से रुपए लेकर अवैध तरीके से दर्शन कराने के मामले में पुलिस अब तक 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है। मंदिर के 8 कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है लेकिन अब भी अवैध वसूली नहीं रुकी है। मंदिर की सुरक्षा में तैनात क्रिस्टल कंपनी के गार्ड्स का ऑडियो और वीडियो दैनिक भास्कर को मिला है। इसमें संगठित गिरोह की तरह वसूली का पूरा तौर-तरीके का जिक्र है। इस गिरोह में शामिल लोगों ने अपना पासवर्ड शूटर रखा है। ऑडियो में एक गार्ड अपने साथियों के नाम लेते हुए बता रहा है कि उसे रोजाना अवैध दर्शन के नाम पर कितने रुपए मिलते हैं और इनका किस तरह बंटवारा होता है। कैसे अब भी दर्शन के नाम पर धड़ल्ले से अवैध उगाही जारी है और क्यों प्रशासन की कार्रवाई का खौफ नजर नहीं आ रहा है, रिपोर्ट पढ़ने से पहले जानिए ऑडियो में क्या है….. मंदिर समिति के प्रशासक के पास पहुंची शिकायत
ऑडियो सामने आने के बाद ये साफ हो गया है कि दर्शन के लिए अवैध वसूली अभी भी रुकी नहीं है। इसे अब गिरोह बनाकर अंजाम दिया जा रहा है। ऑडियो से पता चल रहा है कि क्रिस्टल कंपनी के जो लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं, उनको ‘शूटर’ कोडवर्ड दिया गया है। मामले की शिकायत महाकाल मंदिर समिति के प्रशासक अनुकूल जैन के पास तक पहुंच गई है। इसमें मंदिर की सुरक्षा में तैनात क्रिस्टल कंपनी के दो एसओ के नाम सामने आ रहे हैं। वीडियो में क्रिस्टल के सुपरवाइजर पर गंभीर आरोप
अवैध वसूली से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कंपनी के पुराने कर्मचारी ऋषभ वर्मा और सौरभ साद किसी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वे क्रिस्टल कंपनी के सुपरवाइजर भगवान सिंह का नाम ले रहे हैं। कह रहे हैं कि भगवान सिंह रुपए लेता था। ऋषभ और सौरभ को कंपनी ने एक हफ्ते पहले ही नौकरी से निकाला है। इसके बाद वे सफाई देने और नौकरी पर वापस रखने की गुहार लगाने कंपनी के ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान ऋषभ वर्मा और सौरभ साद ने बताया कि त्रिवेणी पर भस्म आरती के फॉर्म बंटते हैं। यहां रुपए की उगाही की जाती है। वीडियो में दोनों कह रहे हैं, ‘चौहान सर का 5500 रुपए का मामला भी सुनने में आया था। चौहान सर ने कहा कि लिख कर दे कि भगवान पैसे नहीं ले रहा है। हम जानते हैं कि पॉइंट लगवाने के नाम पर भगवान सिंह रुपए लेता था। सभी गार्ड को मालूम है कि सुपरवाइजर भगवान सिंह पैसे लेता है। जो इनके खिलाफ जाता है, उसको बाहर कर देते हैं।’ मामले से जुड़ी खबर भी पढ़ें… महाकाल मंदिर में गेट से नंदी हॉल तक उगाही रैकेट महाकाल मंदिर में भस्म आरती को लेकर उगाही करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। ये रैकेट मंदिर गेट से लेकर नंदी हॉल तक सक्रिय था। मंदिर प्रबंधन से जुड़े 3 लोग, मीडिया से जुड़े 3 और सिक्योरिटी से जुड़े 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। ये लोग भस्म आरती करने के लिए लोगों से 1 से दस हजार रुपए तक वसूलते थे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *