महाकाल में अवैध तरीके से दर्शन कराने का मामला:सत्कार अधिकारी भार्गव फिर एक दिन के पुलिस रिमांड पर

श्री महाकालेश्वर मंदिर में रुपए लेकर अवैध तरीके से दर्शन कराने के मामले में पांच आरोपियों को शनिवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपी सत्कार अधिकारी अभिषेक भार्गव को फिर से एक दिन के ​रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। वहीं चार अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले में सबसे पहले सफाई निरीक्षक विनोद चौकसे और दर्शन प्रभारी राकेश श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। मामले में महाकाल मंदिर से जुड़े कुछ अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के नाम भी सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने मंदिर में सत्कार अधिकारी अभिषेक भार्गव, आईटी प्रभारी राजकुमार सिंह, नंदी हॉल दर्शन प्रभारी राजेंद्रसिंह सिसोदिया, गार्ड ओमप्रकाश माली और जितेंद्र परमार को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के भी बैंक खातों और कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। पांचों आरोपी एक दिन के रिमांड पर थे। रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपी राजकुमार, राजेंद्रसिंह, ओमप्रकाश और जितेंद्र को जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपी अभिषेक को एक दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। मामले में भस्मआरती प्रभारी रितेश शर्मा अब तक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *