महाकुंभ का सरकारी X हैंडल सस्पेंड:हैक या रुल्स वाइलेशन की आशंका, महाकुंभ-2025 के नाम से कई फेक अकाउंट भी एक्टिव

प्रयागराज महाकुंभ का आधिकारिक X हैंडल (https://x.com/MahaKumbh_2025) सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि 24 घंटे बाद फिर से एक्टिवेट हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि इसे हैक करने की कोशिश की गई होगी या अकाउंट से X के नियमों का उल्लंघन किया गया है। हालांकि, कई घंटों से सस्पेंड होने के बावजूद इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। इस X हैंडल से 14000 लोग जुड़े हैं। इसे सर्च करने वालों की संख्या भी बहुत अधिक है। अब महाकुंभ की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस X हैंडल पर मेला से जुड़ी सभी जानकारियां शेयर हो रही थीं। वहीं, इन दिनों महाकुंभ-2025 के नाम से कई फेक अकाउंट भी एक्टिव हैं। महाकुंभ-2025 नाम से कई अकाउंट वेरिफाइड भी हैं। बता दें कि सरकार ने इस बार महाकुंभ के लिए ‘दिव्य, भव्य और डिजिटल’ का नारा दिया है। ऐसे में अगर आधिकारिक X हैंडल ही सस्पेंड हो जाता है तो यह सरकार की साख पर एक बड़ा सवालिया निशान लगाता है। इन 3 वजहों से सस्पेंड हो सकता है ‘X’ अकाउंट 1. कॉपी राइट पॉलिसी का लगातार उल्लंघन: इस समय कुंभ मेला के इस अकाउंट से लगातार धार्मिक रील्स पोस्ट की जा रही थी। इसमें जो गाने लग रहे थे, आशंका है कि इसको लेकर कॉपी राइट क्लेम किया गया हो। 2. अकाउंट को लगातार रिपोर्ट करना: एक आशंका यह भी है कि बड़ी संख्या में लोगों ने इस अकाउंट की किसी पोस्ट को लेकर लगातार रिपोर्ट किया हो। अगर ऐसा 3 से 4 पोस्ट पर होता है तो अकाउंट के सस्पेंड होने की संभावना होती है। 3. गलत जानकारी पोस्ट करना: जिन अकाउंट से गलत जानकारी पोस्ट होती है, उस पर X सही जानकारियों के साथ एक पट्टी लगा देता है। अकाउंट के पोस्ट को गलत बताता है। लेकिन, अगर यही क्रम लगातार हुआ तो अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाता है। यहां फिलहाल ऐसा नहीं दिख रहा। कोई X अकाउंट ब्लॉक किस तरह होता है?
X पर किसी भी पोस्ट के दाईं ओर आने वाले ऑप्शन बार में रिपोर्ट का ऑप्शन आता है। अगर आप किसी X पोस्ट पर रिपोर्ट करते हैं तो X आपको कुछ ऑप्शन देता है। उन ऑप्शंस को चुनने के बाद आप पोस्ट को रिपोर्ट कर सकते हैं। इसके बाद ऑफिशियल उसे चेक किया जाता है, अगर शिकायत सही मिलती है तो अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। अगर कोई आपके पोस्ट की शिकायत आपके ऑफिशियल हैंडल पर करता है, तब भी X ऑफिशियल उसे क्रॉस चेक करता है। शिकायत सही होने पर अकाउंट ब्लॉक हो सकता है। X खुद भी अकाउंट्स पर नजर रखता है। अगर उसकी पॉलिसी का वॉयलेशन होता है, तो उसे ब्लॉक कर सकता है। महाकुंभ की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
महाकुंभ 2025 की आधिकारिक वेबसाइट https://kumbh.gov.in/ और हेल्पलाइन नंबर 1920 है। यहां से से आप कुंभ की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह बेहद गंभीर मामला है। महाकुंभ देश का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है। ऐसे में महाकुंभ का आधिकारिक X हैंडल सस्पेंड किया जाना चिंताजनक है। इसकी जांच होनी चाहिए। किन वजहों से हुआ, कहां लापरवाही हुई? यदि हैक किया गया तो तेजी से एक्शन लिया जाना चाहिए। डिजिटल महाकुंभ की बात और X हैंडल सस्पेंड होना बहुत गंभीर बात है। – उज्जवल रमण सिंह, सांसद, प्रयागराज महाकुंभ में सुरक्षा-व्यवस्था कैसी होगी, जानिए प्रयागराज महाकुंभ की औपचारिक शुरुआत 13 जनवरी 2025 से होगी। पूरा मेला 4 हजार हेक्टेयर (15,840 बीघा) में बसेगा। पहली बार 13 किलोमीटर लंबा रिवर फ्रंट बन रहा है। कुंभ के इस मेले में सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है। पूरे मेले को 25 सेक्टर में बांटा गया है और इसी आधार पर कुल 56 थाने और 144 चौकियां बनाई जाएंगी। इसमें नागरिक पुलिस की संख्या 18479 होगी। 1378 महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी। ट्रैफिक पुलिसवालों की संख्या 1405 होगी। सशस्त्र पुलिसकर्मियों की संख्या 1158 होगी। मेले में घुड़सवार पुलिस भी होगी। इनकी संख्या 146 तय की गई है। परिवहन शाखा से जुड़े 230 पुलिसकर्मी होंगे। 340 जल पुलिस संगम व आसपास के घाट पर तैनात रहेंगे। 13,965 होम गार्ड्स की भी तैनाती होगी। मेले में किसी तरह की अराजकता या फिर साजिश को नाकाम करने के लिए एलआईयू के 510 जवानों की तैनाती होगी। 2013 के महाकुंभ में 22,998 पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। 2019 के अर्ध कुंभ में 27,550 पुलिसकर्मी तैनात थे। महाकुंभ में प्रमुख स्नान कब? —————————— महाकुंभ से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए- 12 साल में 3 गुना बड़ा हुआ महाकुंभ: 28 करोड़ ज्यादा श्रद्धालु आएंगे; 200 चार्टर्ड प्लेन उतरेंगे, पहली बार AI से नजर ‘मैं 2013 के महाकुंभ में भी आया था। उस व्यवस्था और आज की व्यवस्था में बहुत अंतर है। सुविधाएं बढ़ गई हैं। पहले हमारे कैंप में 3 शौचालय थे, अबकी बार 11 मिले हैं। पहले हमें 2 नल मिलते थे, अब 6 नल मिले हैं।’ ऐसा मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाले नवल रघुवंशी का कहना है। नवल हर साल परिवार के साथ मेला क्षेत्र में कल्पवास करने आते हैं। कैंप में 20 परिवार कल्पवास करते हैं। नवल की बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महाकुंभ 2025 ‘दिव्य’ के साथ बेहद ‘भव्य’ होने जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *