महाकुंभ के जल से होगा भोलेनाथ का अभिषेक:विधिवत पूजन के बाद प्रयागराज से जल लाने ‘महाकुंभ जल रथ रवाना, महाशिवरात्रि पर होगा आयोजन

जयपुर के सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, स्वेज फॉर्म, नंदपुरी, सोडाला में महाशिवरात्रि पर महाकुंभ के जल से शिव महा अभिषेक किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को जयपुर से प्रयागराज महाकुंभ के लिए ‘महाकुंभ जल रथ’ का भव्य पूजन कर रवाना किया गया। रथ का पूजन जगतगुरु दिवाकर द्वाराचार्य अवधेशाचार्य महाराज और महामंडलेश्वर रघुवीर दास महाराज ने किया। कार्यक्रम के आयोजक श्री धर्म फाउंडेशन के संस्थापक और महासचिव गब्बर कटारा ने बताया- ‘महाकुंभ जल रथ’ 26 फरवरी 2025 को प्रयागराज से पवित्र जल लेकर जयपुर लौटेगा। इसी दिन महाशिवरात्रि का पर्व भी है, जिसके उपलक्ष्य में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ जो श्रद्धालु कुंभ स्नान के लिए नहीं जा सके हैं, उनके लिए इस जल से स्नान की विशेष व्यवस्था होगी। 26 फरवरी को पवित्र जल लेकर लौटेगा रथ यह आयोजन सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर संत जगतगुरु दिवाकर द्वाराचार्य अवदेशाचार्य महाराज श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष वितरण भी करेंगे। उन्होंने बताया- इस महाकुंभ का हिस्सा बनना ऐतिहासिक क्षण है, जिसमें कुंभ स्नान और शिव महा अभिषेक की दिव्यता का अनुभव मिलेगा। रथ रवाना करने के दौरान कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें मालवीय नगर निगम की डिप्टी कमिश्नर प्रियव्रत धारण, मानसरोवर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर लक्ष्मीकांत कटारा, भाजपा प्रवक्ता नमित जैन, पार्षद राहुल शर्मा और रामावतार गुप्ता, समाजसेवी कृष्ण कुमार शर्मा और स्पैन सिक्योरिटी के सीईओ मोहनलाल शर्मा मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *