महाकुंभ के लिए रोडवेज चलाएगी स्लीपर बस:12 जनवरी से सिंधी कैंप से प्रयागराज के लिए होगी रवाना, ऑनलाइन बुक कर सकेंगे टिकट

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले ‘महाकुंभ-2025’ के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का ऐलान किया है। यह सर्विस 12 जनवरी 2025 से शुरू होगी। जयपुर से संचालित यह बस भरतपुर, आगरा और कानपुर होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। इस रूट की कुल दूरी 750 किलोमीटर होगी। बस अलग-अलग समय पर जयपुर से प्रयागराज और प्रयागराज से चलेगी। बता दें कि प्रयागराज उत्तरप्रदेश में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होगा। इस आयोजन में करोड़ों लोगों के शामिल होने की संभावना है। दो श्रेणियों की बसों के लिए किराया यात्रियों की सुविधा के लिए दो श्रेणियों की बसें चलाई जाएंगी। ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस का किराया ₹965 प्रति यात्री तय किया गया है, जबकि नॉन एसी स्लीपर बस का किराया ₹1085 प्रति यात्री होगा। ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस सुबह 5:00 बजे जयपुर से प्रस्थान करेगी और रात 8:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी प्रकार, यह बस सुबह 9:00 बजे प्रयागराज से रवाना होकर मध्यरात्रि 12:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। नॉन एसी स्लीपर बस सेवा एक्सप्रेसवे के माध्यम से संचालित होगी। यह बस शाम 3:30 बजे जयपुर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि प्रयागराज से यह शाम 6:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:00 बजे जयपुर पहुंचेगी। आधिकारिक बेवसाइट से कर सकेंगे टिकट बुक यात्रियों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा निगम की आधिकारिक वेबसाइट rsrtconline.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा, बस से जुड़ी जानकारी और शिकायतों के लिए 9549456746, 0141-2373044 और टोल फ्री नंबर 1800-2000-103 पर संपर्क किया जा सकता है। यह विशेष बस सेवा महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *