महाकुंभ के लिए 51 यात्रियों का दूसरा जत्था ट्रेन से प्रयागराज गया

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गोविंद यात्रा सेवा परिवार की ओर से दूसरी महाकुंभ स्नान यात्रा रेल मार्ग से रवाना हुई। इसमें रेलवे स्टेशन से 51 यात्रियों का जत्था बाबा भोले नाथ के जैकारे लगाते रवाना हुआ। मुख्य सेवादार रिंकू बटवाल ने बताया कि उनकी ओर से सारा साल धार्मिक यात्राओं का आयोजन किया जाता है। वहीं इस बार 144 साल के बाद बने महासंयोग के चलते इस महाकुंभ में दूसरी बार स्नान करने का अवसर मिल रहा हैं। यह यात्रा 12 से लेकर 15 फरवरी तक होगी। जिसमें 13 फरवरी शाम को प्रयागराज पहुंचने के पश्चात विश्राम करके 14 फरवरी को संगम स्नान किया जाएगा। वहीं 15 फरवरी को यात्रा वापस शहर में पहुंचेगी। वहीं जो यात्री इस बार नहीं जा सके वह अगले ग्रुप में जाएंगे। इस मौके पर भावना मेहरा, संदीप कुमार, उर्मिला शर्मा, एसपी शर्मा समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *