महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत:19 घायल, प्रयागराज में बस से टकराई बोलेरो; सभी कोरबा के रहने वाले

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं की बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बोलेरो और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 19 श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी कोरबा जिले से श्रद्धालु संगम स्नान करने के लिए जा रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में रात ढाई बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा टूट गया। पूरी बोलेरो पिचक गई। सभी मृतक बोलेरो में सवार थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कमिश्नर तरुण गाबा और डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। बोलेरो की स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक मारी, लेकिन बोलेरो ट्रक में सामने से भिड़ गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *