महाकुंभ में आज से चार दिन वाहनों की नो एंट्री:ऑटो और ई-रिक्शा का किराया तय; श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े की पेशवाई

महाकुंभ की शुरुआत कल यानी 13 जनवरी से हो रही है। मेले में आज से चार दिन तक वाहनों का प्रवेश राेक दिया गया है। ऑटो और ई-रिक्शा का किराया प्रति व्यक्ति एक किमी पर 10 रुपए तय किया गया है। प्रयागराज में चलने वाली शटल बसों में 12 से 15 जनवरी तक लोग बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगे। आज रविवार को आखिरी पेशवाई (छावनी प्रवेश) निकलेगी। श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े की यह पेशवाई रामबाग फ्लाईओवर से भव्य यात्रा के रूप में महाकुंभ के लिए रवाना होगी। हाथी, घोड़े, बघ्घी, ऊंट व फूल मालाओं से सजे वाहनों पर चांदी के सिंहासन पर विराजमान संत शहरियों काे आशीर्वाद देते हुए महाकुंभ में एंट्री करेंगे। चंद्रलोक, कोठापारचा, जानसेनगंज, चौक, घंटाघर होते हुए पेशवाई महाकुंभ के सेक्टर 20 में बने अखाड़े के शिविर में पहुंचेगी। ठीक इसी तरह निर्मल अखाड़े की पेशवाई कल शनिवार इसी रूट से होकर गुजरी थी। बड़ा उदासीन अखाड़े के महंत दुर्गादास महराज ने बताया कि अखाड़े जुड़े साधु संत पूरे देश भर से इसमें शामिल हैं। आज चौक की तरफ ना जाएं तो बेहतर संतों की इस पेशवाई करीब 2 से 3 किलोमीटर की होती है। इस यात्रा के समय पुलिस बैरिकेटिंग कर उस रूट नो एंट्री कर देगी। यानी रामबाग, जानसेनगंज, चौक की तरफ आज ना जाएं तो बेहतर होगा। पेशवाई में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी सड़कों पर होंगे, जगह-जगह पुष्पवर्षा होगी तो कहीं आरती उतारी जाएगी। ऐसी स्थिति में 3 से 4 घंटे तक चौक साइड ट्रैफिक की समस्या बनी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *