भास्कर न्यूज | महासमुंद छत्तीसगढ़ से सतनामी समाज से संतों और महंतों की ग्यारह सदस्यों की टोली आरएसएस प्रान्त कार्यालय से सुनील कुलकर्णी अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख की अगुवाई में महाकुंभ के लिए निकल गए है। सभी संत उत्तरप्रदेश के राजकीय अतिथि होंगे। जो 20 से 22 जनवरी तक प्रयागराज महाकुंभ में रहेंगे। यहां दो सत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सामाजिक समरसता पर चर्चा करेंगे। प्रोफेसर डॉ. संजीव वशिष्ठ ने बताया देश भर के अन्य राज्यों से 100 से अधिक संत महंत वहां राजकीय अतिथि के रूप में निमंत्रित है। छत्तीसगढ़ से सतनामी समाज से 11 संत महंत प्रयागराज में भेजे गए है। विश्वनाथ बोगी प्रान्त सामाजिक समरसता प्रमुख डॉ. उदय भान सिंह वरिष्ठ समाज सेवी, प्रोफेसर डॉ. संजीव वशिष्ठ प्रान्त अध्यक्ष सर्व समाज समन्वय महासभा छत्तीसगढ़, रायपुर महानगर संघ चालक महेश विरला के द्वारा पंडित द्वारिका प्रसाद चतुर्वेदी बिलासपुर, पंडित विष्णुदास बांधी बिलासपुर, पं. रामनारायण जोशी बिलासपुर, डॉ. छगनलाल सोनवानी महासमुंद, छेदन लाल रात्रे मंदिर हसौद,पंडित सुखराम जांगड़े चन्दखुरी, राजमंहत सुंदरलाल लहरें खमतराई, पवन कुर्रे रायपुर,खेदूराम बंजारे बेमेतरा को सम्मानित करने के बाद भारत माता की आरती की गई। उसके बाद महाकुंभ के लिए रवाना हुए। इस मौके पर सर्व समाज समन्वय महासभा के नारिशक्ति अधिकारी सुषमा पटनायक, अमरीका वर्मा, अरुणलाता श्रीवास्तव नगर समरसता प्रमुख विवेक वर्धन, अभिषेक भारद्वाज मौजूद थे। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने इस संगम को विशेष बताकर सामाजिक समरसता को आज समाज के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को मिटाकर जातिवाद को त्याग कर समरसता युक्त समाज निर्माण के लिए आह्वान किया। हिन्दू समाज के सभी समाजों को महत्व देते हुए सभी को समान बताया। कहा कि जतो मत ततो पथ लेकिन सभी एक ईश्वर में पहुंचते हैं। सतनामी समाज के सभी संतो को उन्होंने माल्यार्पण कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। डॉ उदय भान सिंह ने सामाजिक सद्भावना पर प्रकाश डाला।


