महाकुंभ में दो सीएम ने एक साथ डुबकी लगाई:वीकेंड पर 12 KM पहले रोक रहे गाड़ी; श्रद्धालु बोले-पैदल बहुत चलना पड़ रहा

महाकुंभ में शनिवार को दो मुख्यमंत्री राजस्थान के भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मोहन यादव पहुंचे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने संगम में एक साथ डुबकी लगाई। भजनलाल अपने 115 विधायकों के साथ आए हैं। राजस्थान मंडपम में राजस्थान कैबिनेट की बैठक हुई। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपनी पत्नी के साथ संगम स्नान किया। आज एकादशी और शनिवार होने की वजह से संगम पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। संगम पर श्रद्धालुओं को रुकने नहीं दिया जा रहा। पुलिस स्नान के बाद श्रद्धालुओं को वहां से निकाल रही है। प्रयागराज-वाराणसी और नैनी से आने वाली सड़क पर 4-4 KM तक जाम लगा है। शहर में भी जगह-जगह जाम की स्थिति है। श्रद्धालुओं का कहना है- पैदल बहुत चलना पड़ रहा है। हमारी गाड़ियों को 12 KM पहले ही रोक दिया गया है। वहां से हम लोग पैदल आ रहे हैं। आज शाम 6 बजे तक 1.22 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक 41 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। अभी मेला 18 दिन और चलेगा। वहीं, महाकुंभ से अखाड़े वापस जाने लगे हैं। कल्पवासी भी घर लौटने लगे हैं। इसके लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। 8 फरवरी की रात 8 बजे से 9 फरवरी की सुबह 4 बजे तक वाहनों को एंट्री मिलेगी। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *