विश्व जागृति मिशन के संस्थापक और आचार्य सुधांशु महाराज ने शनिवार को आदर्श नगर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का युवा अपने सनातन धर्म से जुड़ते दिखाई दे रहा है। महाकुंभ में करोड़ों लोगों ने त्रिवेणी में स्नान, जप एवं पूजन करते हुए पुण्य कमाया है, लेकिन इसमें विशेष बात यह है कि आधे लोग युवा हैं। परिवार जोड़ों अभियान के तहत बाल संस्कार शाला के बच्चों ने महाराज के स्वागत गीत एवं योगासन करके अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, एमपीएस स्कूल के तक्षशिला के ऑडिटोरियम मे रविवार को महाराज के सान्निध्य में भक्ति सत्संग का आयोजन होगा। दो विशेष सत्रों का आयोजन प्रातः 10 से 12 बजे तक तथा शाम 4 से 6 बजे तक होगा। इन सत्रों में सभी के लिए प्रवेश नि:शुल्क रखा गया है। कार्यक्रम में पहले आओ-पहले स्थान पाओ के आधार पर श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा। नए श्रद्धालुओं को दीक्षा भी देंगे।


