प्रयागराज महाकुंभ मेले के लिए राजस्थान से रेलगाड़ियां चलाई जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे विशेष संचालन कर रहा है। साबरमती-बनारस-साबरमती मेला स्पेशल, उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी और श्रीगंगानगर-बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का फायदा दौसा के यात्रियों को भी मिलेगा। इन ट्रेनों का ठहराव बांदीकुई (दौसा) जंक्शन पर किया जा रहा है। साबरमती-बनारस-साबरमती मेला स्पेशल ट्रेन के 3 ट्रिप रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 09421, साबरमती-बनारस मेला स्पेशल ट्रेन 19 जनवरी, 23 और 26 जनवरी 3 ट्रिप में साबरमती से 10.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.45 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09422, बनारस-साबरमती मेला स्पेशल ट्रेन 20 जनवरी, 24 और 27 जनवरी 3 ट्रिप में बनारस से 19.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 01.25 बजे साबरमती पहुंचेगी। इसका बांदीकुई (दौसा) जंक्शन पर ठहराव होगा। इस ट्रेन में 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 2 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे। उदयपुर सिटी-धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09609, उदयपुर सिटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन उदयपुर सिटी से 19 जनवरी को 13.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 20.55 बजे आगमन व 21.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.00 बजे धनबाद पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09610, धनबाद-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन धनबाद से दिनांक 21 जनवरी को 23.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 01.30 बजे आगमन व 01.40 बजे प्रस्थान कर 09.40 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इसका बांदीकुई जंक्शन पर ठहराव होगा। इसमें 2 सेकेंड एसी, 5 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे। श्रीगंगानगर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 04719, श्रीगंगानगर-बरौनी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन 1 ट्रिप श्रीगंगानगर से 21 जनवरी को 15.35 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 03.30 बजे आगमन व 03.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 09.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04720, बरौनी- श्रीगंगानगर महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बरौनी से 23 जनवरी को 23.00 बजे रवाना होकर तीसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 02.50 बजे आगमन व 03.00 बजे प्रस्थान कर 14.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इसका बांदीकुई जंक्शन पर ठहराव होगा। इसमें 1 थर्ड एसी, 5 द्वितीय शयनयान, 15 साधारण श्रेणी, 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बे होंगे।


