महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के गाने का टीजर लॉन्च:दिल जानिया गाने में दिखा रोमांटिक अंदाज, फैंस बोले- किस्मत हो तो ऐसी

पिछले साल प्रयागराज महाकुंभ से वायरल मोनालिसा आपको याद ही होगी…। जी हां, वही कजरारे नैना वाली…माला बेचने वाली लड़की। वह मोनालिसा अब एक्ट्रेस बन चुकी हैं। मोनालिसा एक साल से अपनी फिल्म द मणिपुर डायरी की शूटिंग कर रही थीं। अभी भी वह फिल्म पर काम कर रही हैं। फिल्म कब रिलीज होगी, अभी डेट नहीं आई है। लेकिन उनका नया गाना ‘दिल जानिया’ का टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें मोनालिसा का खूबसूरत लुक देखने को मिल रहा है। फैंस उनके अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम के एक यूजर ने कहा- किस्मत हो तो मोनालिसा जैसी। नए गाने के 2 विजुअल देखिए… 8 जनवरी को रिलीज होगा गाना
मोनालिसा के नए गाने का टीजर वीनस एंटरटेनमेंट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उनके साथ एक्टर समर्थ मेहता हैं। इस गाने को लैसल राय ने गाया है। राजा हरभजन सिंह गाने के कंपोजर हैं और इसके बोल गगनदीप ने लिखे हैं। गाने का डायरेक्शन रिदम संध्या ने किया है। यह गाना 8 जनवरी को रिलीज होगा। टीजर की बात करें तो इसमें मोनालिसा का सूट-सलवार में रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। फैंस बोले- से एक्सप्रेशन तो आलिया ने भी नहीं दिए गाने में मोनालिसा को पहचानना मुश्किल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि क्या यह वही लड़की है, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले में माला बेचने गई थी। लोग टीजर को देखने के बाद मोनालिसा की एक्टिंग की तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ‘ऐसे एक्सप्रेशन तो आलिया ने भी नहीं दिए’। मोनालिसा की पुरानी 3 तस्वीरें देखिए मध्य प्रदेश की रहने वाली मोनालिसा
मोनालिसा मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह 2025 महाकुंभ में परिवार के साथ माला बेचने प्रयागराज आई थीं। लेकिन अपनी आंखों और सादगी को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चित हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूट्यूबर्स वीडियो बनाने मोनालिसा के पास पहुंच रहे थे। इससे वह परेशान हो गई थीं। आखिरकार वह महाकुंभ छोड़कर अपने गांव लौट गई थीं। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा को दिया ऑफर
मोनालिसा को यूपी के रहने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म ऑफर की थी। ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा अनुपम खेर की बेटी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। आखिर में गाने का टीजर देखिए… —————– यह खबर भी पढ़िए… पवन सिंह की रियल लाइफ-40 की उम्र में 4 अफेयर:पहली पत्नी का सुसाइड, दूसरी से तलाक चल रहा, क्या अब तीसरी शादी की तैयारी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह सोमवार (5 जनवरी) को 40 साल के हो गए। उनके बर्थडे पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह के बगल में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस महिमा सिंह खड़ी दिख रही हैं। बर्थडे पर महिमा सिंह के साथ पवन सिंह का वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया पर अब उनकी तीसरी शादी की चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *