महाकुंभ- संगम स्टेशन 26 फरवरी तक बंद:प्रयागराज जंक्शन पर जबरदस्त भीड़; रीवा हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम

महाकुंभ में रविवार को जबरदस्त भीड़ रही। प्रयागराज जंक्शन यात्रियों से फुल हो गया। रात 8.20 बजे अनाउंस किया गया कि अभी एक घंटे स्टेशन न आएं। वहीं, संगम रेलवे स्टेशन 26 फरवरी तक बंद कर दिया गया। रेलवे ने पहले 14, फिर 16 फरवरी तक स्टेशन को बंद रखने निर्णय लिया था। भीड़ पूरा शहर जाम की चपेट में है। रीवा से प्रयागराज आने वाले हाईवे पर 15 किमी लंबा जाम लग गया। दोपहर में भीड़ ज्यादा बढ़ने पर चेन बनाकर पुलिसकर्मी भीड़ के आगे चले। इससे भीड़ धीरे-धीरे आगे बढ़ी। भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए यह तरीका अपनाया गया। संगम में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव दूसरी नाव से टकरा कर पलट गई। इससे 5 लोग डूबने लगे। NDRF ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, भीड़ की वजह से प्रयागराज में 12वीं तक के स्कूलों में 4 दिन की छुट्‌टी बढ़ा दी गई है। अब 20 फरवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। डीआईओएस पीएन सिंह ने यह आदेश जारी किया है। वहीं, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय से रविवार को इटावा में पूछा गया कि राहुल और प्रियंका कब महाकुंभ जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा- 19 फरवरी को हम लोग जा रहे हैं। हर-हर महादेव होगा। 3 तस्वीरें देखिए सीएम योगी भी रविवार को महाकुंभ में थे। उन्होंने हेलिकॉप्टर से शहर के बार से लेकर मेला क्षेत्र तक का जायजा लिया। लोगों से अपील की कि गाड़ी सड़क पर नहीं, पार्किंग में ही खड़ी करें। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को महाकुंभ के 35वें दिन 1.49 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। 13 जनवरी से अब तक 52.96 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। महाकुंभ से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *