मकर संक्रांति के अगले दिन बुधवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए करीब 6 लाख श्रद्धालु पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष गूंज रहा। स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है। क्योंकि यहां भीड़ काफी है। गंगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की सीढ़ियों तक पहुंच गई हैं। इसके चलते मंदिर के 7 में से 3 गेट बंद हैं। 4 गेट से भक्तों को एंट्री मिल रही है। इस वजह से भक्तों की 5 किलोमीटर लंबी कतारें लगी हैं। महाकुंभ के शाही स्नान का पलट प्रवाह आज से लगातार 45 दिन काशी में प्रभावी रूप से दिखेगा। हाईवे से लेकर शहर तक पर्यटक, श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।


