महाकुंभ से पहले प्रयागराज में 15 फीट सड़क धंसी, VIDEO:सीवर लाइन फटने से अचानक गड्‌ढा हुआ, बैरिकेडिंग लगाईं गई

महाकुंभ मेला से पहले लखनऊ-प्रयागराज स्टेट हाईवे धंस गया। 15 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया।अचानक सड़क धंसने के बाद हादसे की स्थिति बन गई है। सोमवार सुबह 10 बजे अचानक तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल के गेट नंबर 3 के सामने सड़क धंस गई। गनीमत रही कि इस दौरान वहां कोई वाहन नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। सूचना पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी। इस दौरान करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। PWD के इंजीनियर एके द्विवेदी ने कहा कि सड़क के नीचे सीवर लाइन फटने की वजह से हादसा हुआ है। टीम लगा दी गई है, जल्दी मरम्मत करवा ली जाएगी। जिस जगह सड़क धंसी है वहीं बगल में 10 किलोमीटर लंबे स्टील ब्रिज का निर्माण हो रहा है। बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जनवरी को इसी सड़क से होकर ब्रिज का निरीक्षण करने के लिए गए थे। 2 तस्वीर देखिए… PWD ने सड़क तैयार की, 6 महीने से पैचिंग चल रही
महाकुंभ से पहले प्रयागराज की सड़कों को दुरुस्त करने का काम 6 महीने से चल रहा है। जो सड़क धंसी है, उसे PWD ने तैयार किया था। विभाग की तरफ से करोड़ों रुपए का टेंडर हुआ था। बारिश शुरू होने के बाद फिर से डेढ़ महीने तक पैचिंग करवाई गई। ताकि ऐसा हादसा न होने पाए। बेली रोड की पैचिंग के बाद यह सड़क ट्रैफिक के लिए ओपन कर दी गई। मगर इसके बावजूद सड़क धंस गई। सीवर लाइन फटने से सड़क धंसी
PWD के इंजीनियर एके द्विवेदी ने कहा- इस सड़क की मरम्मत अप्रैल में की गई थी। लेकिन सीवर लाइन फटने की वजह से सड़क धंस गई, हमारी पूरी टीम उसे ठीक करने में जुटी हुई है। जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा- मौके पर जेसीबी लगाकर खोदाई करवाई गई है। सीवर लाइन को दुरुस्त करने के बाद दोबारा सड़क निर्माण करवाया जाएगा। मरम्मत की 2 तस्वीर… महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अखिलेश यादव ने क्या-कुछ लिखा, पढ़िए… अब अखिलेश का ट्वीट भी पढ़िए… डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने पलटवार किया… 2013 में आजम ने की थी दुर्दशा
अखिलेश के बयानों पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- जनवरी, 2013 में प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन हुआ था। उस कुंभ मेले की व्यवस्था अखिलेश यादव ने अपने चाचा आजम खान को सौंपी थी। कुंभ मेले की इतनी दुर्दशा आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुई थी। आने वाले तीर्थ यात्रियों को दुर्घटनाओं तक का शिकार होना पड़ा था। 2025 का कुंभ मेला हमारे लिए बहुत बड़ा आयोजन है। सरकार सारी व्यवस्थाएं कर रही है। ….. ये पढ़ें : महाकुंभ में लगे बांस-बल्लियां जोड़ें तो पहुंच जाएंगे अमेरिका:टेंट सिटी में लगा 100 KM लंबा कपड़ा; 104 साल से कुंभ नगर बसा रहे लल्लूजी
​​​​​ प्रयागराज में संगम की रेत पर टेंट सिटी आकार ले चुकी है। एक लाख से ज्यादा टेंट लगाए गए हैं, जिनमें सामान्य से लेकर लग्जरी टेंट हैं। इनकी क्षमता 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं की है। इस बार महाकुंभ मेले में टेंट सिटी बसाने में 68 लाख बल्लियां लगी हैं। इन्हें जोड़ें तो लंबाई संगम से अमेरिका की दूरी से डेढ़ गुना ज्यादा होगी। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *