महाकुंभ से लौट रहे कोटा के हेड कॉन्स्टेबल की बीच रास्ते में मौत हो गई। बीपी बढ़ने से दिमाग की नस फटने से उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। कोटा के एमबीएस हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत सिंह वर्मा (56) वर्तमान में कोटा पुलिस लाइन में तैनात थे। उनके बेटे हेमंत ने बताया- पिता 27 जनवरी से तीन दिन की छुट्टी पर थे। 27 जनवरी को मम्मी, बुआ और रिश्तेदारों के साथ महाकुंभ में गए थे। ट्रेन में बिगड़ी थी तबीयत, परिजनों ने संभाला
बेटे हेमंत ने बताया- 29 जनवरी को महाकुंभ से लौट रहे थे। ट्रेन के कटनी पहुंचने से 40 किमी पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीपी की शिकायत होने पर परिजनों ने उन्हें संभाला। रात को जैसे ही कोटा पहुंचे उन्हें निजी हॉस्पिटल लेकर गए। हेड कॉन्स्टेबल ने अस्पताल में दम तोड़ा
बेटे हेमंत ने बताया- डॉक्टर ने चेक करके बीपी की वजह से दिमाग की नस फटना बताया। पिछले दो दिन से उनका निजी इलाज चल रहा था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज के कारण मौत होना बताया। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा
जवाहर नगर थाना हेड कॉन्स्टेबल राजू लाल ने बताया- इंद्रजीत उद्योगनगर इलाके में डीसीएम इलाके में रहते थे। साल 1989 से पुलिस में थे। एमबीएस हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।


