महाकुंभ से लौट रहे भक्तों की कार खाई में गिरी:एक बुजुर्ग महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर, जबलपुर रेफर

भिलाई के रिसाली निवासी सिकदार परिवार की कार प्रयागराज महाकुंभ से लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला राखी सिकदार की मौत हो गई। वहीं 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक भिलाई नगर थाना अंतर्गत रिसाली निवासी सिकदार परिवार 19 फरवरी को अर्टिगा कार CG 07 BS 3173 से महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज के लिए गया था। सभी लोगों ने कुंभ स्नान किया और उसके बाद भिलाई के लिए उसी कार से लौटे। वो लोग शहडोल पंडरिया मार्ग से होते हुए जैसे ही तरच गांव के पास पहुंचे उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर ने कार को बचाते बचाते एक पेड़ से टकराया इसके बाद कार खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय ड्राइवर साहित कार में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलेते ही मध्य प्रदेश की बजाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस 108 और डायल 100 टीम की मदद से सभी घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग भेजा गया। एक की मौत तीन की हालत गंभीर इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला राखी सिकदार को मृत घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी को जबलपुर रेफर किया गया है। इसमें तीन महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक ये जानकारी मिली है कि एक पुरुष और दो महिला सहित तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर 9 हॉस्पिल में नर्स थी बुजुर्ग महिला 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला राखी सिकदार भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संचालित सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नर्स थीं और वहां से रिटायर हो गईं थी। सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उनके शव को भिलाई सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मरचुरी में रखा गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि घायलों की हालत ठीक होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *