महाकुंभ स्नान करती महिलाओं के VIDEO बनाकर बेचे:प्रयागराज के यूट्यूबर सहित 3 अरेस्ट, अस्पतालों के CCTV हैक करने का शक

प्रयागराज के एक यूट्यूबर ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाए और अपने यूट्यूब पर अपलोड किए। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने यूट्यूबर सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया। जांच के दौरान महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं। अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया- जांच में पता चला कि तीनों ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को बेचे भी थे। महंगे रेट पर वीडियो बेचने का धंधा चला रहे थे। इसके साथ ही देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV कैमरे भी हैक करने का इन पर शक है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रयागराज के चंद्रप्रकाश फूलचंद, महाराष्ट्र लातूर के प्रज्वल अशोक तेली और महाराष्ट्र के सांगली के प्रज राजेंद्र पाटिल के रूप में हुई है। यूट्यूब और टेलीग्राम चैनलों पर वीडियो बेचे
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि तीनों आरोपी यूट्यूब और टेलीग्राम चैनलों पर महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बेच रहे थे। इसके एवज में मोटी रकम वसूली, इसका डेटा भी अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच के पास है। दूसरी ओर, साइबर क्राइम ब्रांच ने बताया- राजकोट के पायल अस्पताल के CCTV को आईपी एड्रेस के आधार पर हैक किया गया था। यह करतूत इन्हीं लोगों की गैंग की हो सकती है। प्रयागराज के आरोपी के चैनल पर महाकुंभ के वीडियो मिले
अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र से प्रज्वल अशोक तेली और प्रज राजेंद्र पाटिल को अरेस्ट किया। वहीं, चंद्रप्रकाश फूलचंद को प्रयागराज से अरेस्ट किया। आरोपियों से अभी पूछताछ की जा जारी है। प्रयागराज से गिरफ्तार आरोपी चंद्रप्रकाश फूलचंद के चैनल पर महाकुंभ के वीडियो अपलोड किए गए थे। अब इस बात की जांच की जा रही है कि उसने यह वीडियो खुद अपलोड किया है या किसी से खरीदा है। दूसरी ओर, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरी जांच में 60 से 70 अलग-अलग अस्पतालों के CCTV हैक होने की आशंका पर भी जांच कर रही है। यह रैकेट एक साल से चल रहा था, जिसमें पता चला है कि कई महिलाओं के वीडियो इन लोगों को बेचे गए थे। अब इस पूरे मामले की जांच के लिए आरोपियों की रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रोमानिया, अटलांटा से अस्पतालों के CCTV हैक
महाराष्ट्र का प्रज्वल तेली मुख्य आरोपी है। तीनों आरोपियों ने 8 माह में लाखों रुपए कमाए। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी इस वीडियो को 800 से 2000 रुपए में बेच रहा था। शुरुआती जांच से पता चला है कि अस्पतालों के IP एड्रेस रोमानिया और अटलांटा से हैक किए गए थे। देश के 60-70 अस्पतालों के वीडियो हैक कर लिए गए हैं। आरोपी फोटो और वीडियो बेचकर पैसे कमा रहे थे। प्रयागराज का चंद्रप्रकाश फुटेज बेच रहा
क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि प्रयागराज का चंद्रप्रकाश फूलचंद खुद वीडियो बनाता। अपने चैनल पर अपलोड करके ऑनलाइन बेचता था। आरोपी के टेलीग्राम चैनल पर 100 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। फरवरी-मार्च 2024 में पायल हॉस्पिटल का CCTV हैक हुआ
अस्पताल के अलावा महिला के वीडियो सिनेमाघरों और मॉल में भी मिले हैं। पायल अस्पताल का डेटा हैक कर लिया गया। अस्पताल का सीसीटीवी फरवरी-मार्च 2024 में हैक किया गया था। इलाज के दौरान मरीज द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अस्पताल में सीसीटीवी लगाया गया। पुलिस को कई जानकारियां मिली हैं, जिसके अनुसार पुलिस दो अलग-अलग थ्योरी पर काम कर रही है। 1.) साइबर क्राइम ब्रांच फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि हैकर ने पायल अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज को कैसे हैक किया। 2.) तीनों आरोपियों के पास वीडियो कहां से और कैसे आए। खुद बनाए हैं या खरीदे हैं। टेलीग्राम चैनल महाराष्ट्र से संचालित हो रहा था
महिलाओं के इलाज के दौरान चेकअप की सीसीटीवी फुटेज बेचने को लेकर अहमदाबाद के जेसीपी शरद सिंघल ने प्रेसवार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि राजकोट क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीन माह के सीसीटीवी आईपी की जांच की गई है। यह टेलीग्राम चैनल महाराष्ट्र के सांगली और लातूर से संचालित हो रहा था। टीम ने महाराष्ट्र और प्रयागराज में जांच की। फूलचंद्र नाम का एक अन्य व्यक्ति टेलीग्राम चैनल चला रहा था। प्रज्वल रोमानिया और अटलांटा के हैकरों के संपर्क में था। ——————— ये खबर भी पढ़िए- महाकुंभ में देर रात आग लगी, महिला झुलसी: आखिरी वीकेंड पर आज से फिर भीड़ बढ़ेगी महाकुंभ के सेक्टर-19 में गुरु गोरखनाथ अखाड़े के सामने बने श्रद्धालुओं के शिविर में गुरुवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। हादसे में एक महिला झुलस गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त पंडाल में करीब 10 लोग रुके थे। आग में पंडाल, गद्दे, समान, मोबाइल और कुछ पैसे जल गए हैं। महाकुंभ का आज 40वां दिन है। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। अब तक 58 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। आखिरी वीकेंड पर आज से भीड़ बढ़ रही है। करीब 10 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। पढ़िए आज के LIVE अपडेट्स…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *