लुधियाना| प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने का शास्त्रों में बहुत महत्व है। यहां स्नान करने से मनुष्य सभी पापों से मुक्त हो जाता है। विश्व सनातन धर्म सभा पंजाब के नेतृत्व में स्पेशल ट्रेन से लुधियाना से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे हैं। यह बात जत्थे में शामिल प्रमुख सेवादार जतिंदर गुजराती ने कहे। उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन लगभग 1100 श्रद्धालुओं के साथ अमृतसर से लुधियाना होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। जहां त्रिवेणी संगम स्नान करके श्रद्धालु भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम जाकर श्री राम लल्ला के दर्शन करेंगे। इस अवसर पर अश्वनी सेखड़ी, सुधीर शर्मा, अशोक मल्होत्रा, जगदीश वोहरा, राकेश मल्होत्रा आदि भक्तों ने जय श्री राम का उदघोष किया।


