लुधियाना| शुक्रवार को मौसम सामान्य रहा। अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बताया कि 13 फरवरी तक जिले में कोई बारिश की संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा और मौसम में ठंडक बनी रहेगी। हालांकि, तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है।


