भास्कर न्यूज| लुधियाना| पक्खोवाल रोड स्थित भाई बाला जी गुरुद्वारे में सालाना मेले का आयोजन हुआ। इसमें संगत ने बड़ी श्रद्धा से हिस्सा लिया। अरदास और कीर्तन दरबार के बाद लंगर सेवा चली। श्रद्धालुओं ने मुरादें मांगते हुए पतंग और जहाज चढ़ाए। यहां मान्यता है कि यहां संतान प्राप्ति और विदेश यात्रा की मन्नतें पूरी होती हैं। आत्म नगर हलके के विधायक भी मेले में पहुंचे। -संबंधित खबर पढ़ंे पेज 2 पर


