महाजन बिरादरी की एकजुटता के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई

भास्कर न्यूज | अमृतसर महाजन बिरादरी सभा की एकता और संगठन की मजबूती के लिए रानी का बाग महाजन सभा के प्रधान गुलशन महाजन ने बैठक रखी। यह बैठक अखिल भारतीय महाजन शिरोमणि सभा के सीनियर वाइस प्रधान की सहमति और अमृतसर की लोकल सभाओं के पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद बुलाई गई। बैठक की जानकारी सेंट्रल महाजन सभा सहित शहर की सभी लोकल सभाओं के प्रधान और महामंत्रियों को दी गई थी। गुलशन महाजन द्वारा बिरादरी को एक मंच पर लाने का यह दूसरा प्रयास था। पहला प्रयास होली मिलन पर हुआ था। बैठक में सुखदेव गुप्ता, पूर्व महामंत्री रमेश, राजेश महाजन, कमल गुप्ता, युवा विंग से मनीष, संरक्षक राजकुमार, महामंत्री ओमप्रकाश, जोगिंदर, दीदी वीणा महाजन सहित अन्य बुद्धिजीवियों ने विचार रखे। सभी के सुझावों के बाद प्रस्ताव पास हुआ। इसके तहत 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई। यह कमेटी उन पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों से मिलेगी जो बैठक में नहीं आ सके। बैठक में सुमेश, तरसेम, प्रवीण, रमेश, डॉ. प्रवीण, राजेश, यशपाल महाजन, ज्योति स्वरूप आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *