महाजन युवा विंग टीम ने जरूरतमंद कन्या की शादी में राशन सामग्री दी

पठानकोट| महाजन युवा विंग टीम की ओर से जिला अध्यक्ष विशाल महाजन की अध्यक्षता एक जरूरतमंद कन्या की शादी में राशन सामग्री भेंट कर सहयोग किया गया। फाउंडर संजू महाजन ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की मदद करना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। विवाह जैसे पावन अवसर पर राशन सामग्री देकर परिवार का सहयोग करना मानवता की सच्ची सेवा है। जिला अध्यक्ष विशाल महाजन ने कहा कि महाजन युवा विंग हमेशा समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा है। इस मौके पर टीम के पंजाब जोनल चेयरमैन राकेश महाजन, पंजाब जोनल अध्यक्ष अजय गुप्ता, सिटी प्रधान राकेश महाजन, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रोहित महाजन, कैशियर पंकज गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयरमैन सुधीर गुप्ता, राहुल महाजन, सुमित महाजन आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *