महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा स्थल पर गंदगी:शिकायत पर नपा सीएमओ ने पूछे गांधीजी के विचार, नाराज कांग्रेसियों ने नारेबाजी की

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि के मौके पर नर्मदापुरम स्थित जिला अस्पताल के सामने गांधी प्रतिमा स्थल पर सफाई न होने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। कांग्रेसियों ने नगर पालिका के सीएमओ हेमेश्वरी पटले से शिकायत की, लेकिन सीएमओ द्वारा गांधीजी के विचार पूछे जाने पर विवाद हो गया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका राष्ट्रपिता की प्रतिमा स्थल पर झाड़ू तक नहीं लगा पा रही, लेकिन सीएमओ विवाद को भड़काने के लिए गांधीजी के विचार पूछ रही हैं। कांग्रेसियों ने सौंपा श्रद्धांजलि और जताया विरोध
पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी प्रतिमा स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, पूर्व प्रवक्ता महेश पांडे, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, अरुण दीक्षित, कुलदीप राठौर और धर्मेंद्र तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की गंदगी और अव्यवस्था की शिकायत नगर पालिका सीएमओ हेमेश्वरी पटले से की। सीएमओ ने कांग्रेसियों की शिकायत सुनते हुए उनसे गांधीजी के विचार पूछे। इसके बाद कांग्रेसियों ने नारा लगाया कि नगर पालिका प्रतिमा स्थल की सफाई नहीं करवा पा रही है। गहमागहमी बढ़ते देख सीएमओ बैठक छोड़कर दूर चली गईं। कांग्रेसी नेताओं ने जताया विरोध और नाराजगी पूर्व प्रवक्ता महेश पांडे ने कहा, “आप हमसे गांधीजी के विचार पूछ रही हैं जबकि प्रतिमा स्थल पर झाड़ू तक नहीं लगी। हम एक घंटे तक आपको गांधीजी पर भाषण देंगे। नगर पालिका राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर यह जिम्मेदारी क्यों नहीं निभा पा रही?” कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे ने कहा कि इस तरह का रवैया खराब मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कार्यकर्ता पार्टी के हित में विरोध कर रहे हैं, तो वरिष्ठ पदाधिकारी उनका साथ देने के बजाय बचाव कर रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया मौके पर मौन रहकर सीएमओ का बचाव करते दिखे। वीडियो सामने आया
सीएमओ और कांग्रेसियों के बीच हुई गहमा-गहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सीएमओ के बीच तीखी बहस और नाराजगी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
इस बीच, गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने एकत्र होकर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 77वीं पुण्यतिथि मनाई। पूर्व जिला अध्यक्ष कपिल फौज़दार ने गांधीजी की विचारधारा को देश की उन्नति और सामाजिक उत्थान का सूचक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *