महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की श्रद्धांजलि सभा

गढ़वा | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के मौके पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने किया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर कांग्रेस नेताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई। मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने कहा कि 30 जनवरी को एक नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी, लेकिन सत्य, अहिंसा और शांति के उनके विचार आज भी पूरी दुनिया को दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचारधारा कभी समाप्त नहीं हो सकती। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसे कभी सफल नहीं होने देगी। कांग्रेस नेता सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि महात्मा गांधी राजनीति और जीवन में नैतिकता स्थापित करने वाले महान पुरुष थे। उन्होंने अन्याय और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया और अहिंसा को एक प्रभावशाली राजनीतिक हथियार के रूप में स्थापित किया। सत्याग्रह आज भी पूरी दुनिया में प्रासंगिक और लोकप्रिय है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *