महात्मा गांधी को याद करने के साथ ही महिलाओं ने लिया स्वच्छता का संकल्प

हमारा हरियाला शहर” अभियान स्वच्छता, महिलाओं के सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए शहर को स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके तहत काफला बाजार के समीप एक स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर स्वच्छता का संकल्प लेते हुए एक कार्यक्रम हुआ। ह्यूमन डेवलपमेंट एंड एजुकेशन सोसायटी ने महिओं को प्रोत्साहित करने के लिए 22 महिलाओं को मुफ्त प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। व्यापार महासंघ के मनीष बंसल, भाजपा नेता अंजली गुप्ता, समाजसेवी अजमल देवपुरा और पूर्व पार्षद उमर मियां अंसारी, जुड़ी निखत खान ने अभियान को अन्य परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिया। स्वच्छ टोंक का संकल्प लिया गया। महिला शहरी आजीविका सर्वागिण विकास समिति की शगुफ्ता खान ने बताया कि इस अभियान पर बताया कि वेस्ट से बेस्ट सामान बनाकर महिलाएं आजीविका भी अर्जित कर सकती हैं। इस अभियान से जुड़ी महिलाओं ने अमृता हाट बाजार में कचरे से बने उत्पादों से 46 हजार रुपए की बिक्री की। अब छोटे-छोटे ऑर्डर आने लगे हैं और उत्पाद स्कूलों, ऑफिसों व घरों में सजावट का हिस्सा बन रहे हैं। कई महिलाएं जैविक खाद भी बना रही हैं, जिससे कचरा कम होने के साथ जैविक खेती को बढ़ावा मिल रहा है। गौरतलब है कि अभियान की शुरुआत 2020 में हुई, जब महिला एवं बाल विकास विभाग की सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक शगुफ्ता खान ने इंदौर की स्वच्छता क्रांति से प्रेरणा लेकर इसे शुरू किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *