राजनांदगांव | शहर के महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 7 में आम आदमी पार्टी ने स्वच्छता अभियान चलाया। पार्टी के विधानसभा प्रभारी राजेंद्र सोनी की अगुवाई में गांधी जयंती के दिन अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। आप कार्यकर्ताओं ने वार्ड के चौक, दुर्गा पंडाल सहित प्रमुख हिस्सों में झाडू लगाकर साफ-सफाई की। इसके अलावा मौजूद वार्डवासियों को भी सफाई को लेकर जागरुक किया। उन्हें वार्ड सहित अपने आसपास सफाई बनाए रखने की बात कही। वहीं निर्धारित जगहों पर ही कचरा फेंकने की समझाइश दी। आप कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अिभयान के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।


