अंबिकापुर | स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार से जिला स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में फेंसिंग, गतका, योगा, शतरंज, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और रग्बी खेलों का संचालन किया गया। इसमें बालक-बालिका वर्ग के 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता का निरीक्षण करने सरगुजा कलेक्टर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों के नाम और खेलने के तरीके की जानकारी ली। फेंसिंग और गतका की तकनीक को राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने विस्तार से समझाया। सुबह जिला शिक्षा अधिकारी ने भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। प्रभारी सहायक क्रीड़ा अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि सभी खेलों का संचालन नियमपूर्वक किया गया। चयन प्रक्रिया में अनुभवी शिक्षकों की भूमिका रही। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि खेलों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को जोड़ा जाए। उन्होंने खेल संचालन की सराहना की। प्रतियोगिता में आनंद धर दिवान, राजेश सिंह राणा, शौभिक दास गुप्ता, प्रकाश तिग्गा, दीपक टोप्पो, पौवनित गील, हरदीप तिग्गा, डॉ. प्रमोद यादव, कृष्णा एक्का, शिवा प्रसाद और विवेक पांडेय की उपस्थिति रही।


