महात्मा ज्योतिबा फुले पर अभद्र टिप्पणी, ग्वालियर में विवाद गहराया:ओबीसी महासभा सहित एसटी-एससी संगठनों ने संत आनंद स्वरूप पर FIR की मांग की

कथित संत आनंद स्वरूप द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर ग्वालियर शहर में विवाद गहरा गया है। इस टिप्पणी के विरोध में ओबीसी महासभा सहित एसटी-एससी वर्ग से जुड़े संगठनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ओबीसी महासभा का आरोप है कि आनंद स्वरूप पहले भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और दलित-आदिवासी-पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर चुके हैं। संगठन का कहना है कि बार-बार असम्मानजनक बयान देने के बावजूद इस कथित संत पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि आनंद स्वरूप ने बीजेपी शासित प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ. मोहन यादव के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन आनंद स्वरूप के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर FIR दर्ज नहीं करता है, तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। वहीं, पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *