महात्मा फुले ने समाज सुधार, नारी शिक्षा के लिए पहल की : डोंगरे

भिलाई| महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पण कर और मोमबत्ती प्रज्जवलन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बुद्ध भूमि कोसानगर में बौद्ध कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शेंडे और सहसचिव गौतम डोंगरे ने महात्मा ज्योतिबा फुले के समाज सुधार, नारी शिक्षा और छुआछूत के प्रति रोकथाम के कार्यों के उल्लेख करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही। जयेंद्र चिंचखेड़े ने कहा कि ज्योतिबा ने विधवाओं की दयनीय स्थिति को समझा और युवा विधवाओं के लिए एक आश्रम खोला। उपाध्यक्ष माया सुखदेवे, घनश्याम गणवीर, ज्ञानचंद टेंभुर्णीकर, बालेश्वर चौरे, रविंद्र रामटेके, डॉ. उदय धाबर्डे, भीमराव शाहने, भिमटे, अलका शेंडे सहित अन्य लोगों ने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *