महादेव मेला यात्रियों के लिए बस का किराया निर्धारित:जानिए पहुंचने के लिए कितना किराया देना होगा

छिंदवाड़ा प्रशासन छिंदवाड़ा-नर्मदापुरम की सीमा में आयोजित महादेव मेले की तैयारी में जुटा हुआ है। 17 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने वाले 11 दिवसीय मेले को लेकर परिवहन विभाग ने किराया सूची जारी की है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों से भूराभगत के यात्रा के किराया निर्धारित किया गया है ताकि यात्रा को असुविधा नहीं हो। यात्रियों को छिंदवाड़ा से भूराभगत जाने के लिए 83 किलोमीटर के एवज में 104 रुपए ही देने होंगे। इससे अधिक किराया वसूलने पर परिवहन विभाग कार्रवाई करेगा और औचक जांच भी करेगा। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया ने बताया कि आगामी 17 फरवरी से 26 फरवरी तक चौरागढ़ पचमढ़ी में महादेव मेले का आयोजन होगा। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। निर्धारित किराए के अनुसार भक्तों को पांढुर्णा से जाना है तो भूराभगत तक दो सौ पच्चीस रुपए देने होंगे, जिसकी दूरी एक सौ अस्सी किलोमीटर दूर है। इसी तरह सौंसर से भूरा भगत तक के लिए 174 रुपए, छिंदवाड़ा से एक सौ चार रुपए, परासिया से सत्तर रुपए, तामिया से 34 रुपए और कुआंबादला से 18 किलोमीटर के 22 रुपए ही बस संचालक वसूल सकते हैं। पढ़िए किराया सूची…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *