केंद्र सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) का नाम बदलने और दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जुड़े नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आए ताजा घटनाक्रम के बाद आज कांग्रेस ने उदयपुर में प्रदर्शन किया। उदयपुर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी की और से कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसजनों ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेसजनों ने महानरेगा में किए जा रहे बदलाव को लेकर विरोध जताते हुए विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने को लेकर आक्रोश जताया। कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि मोदी सरकार ED और अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है और महानेरगा को लेकर नाम बदल रहे है। उदयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि महात्मा गांधी का अपमान नहीं होना चाहिए। दिखने में ऐसा लग रहा है कि सिर्फ मनरेगा का नाम बदला जा रहा है, लेकिन आशंका है कि कहीं इस योजना को पूरी तरह खत्म करने की तैयारी तो नहीं है।


