भास्कर संवाददाता | सीकर दवा प्रतिनिधियों के अखिल भारतीय फैडरेशन का 27वां त्रिवार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन मुंबई में आयोजित किया गया। सीकर इकाई से दवा प्रतिनिधि संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, सचिव भूपसिंह नरूका व राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा ने सम्मेलन में भाग लिया। फैडरेशन अध्यक्ष रमेश सुंदर ने पिछले तीन वर्ष की उपलब्धियों को सामने रखा। महासचिव शांतुन चटर्जी, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का. पार्थ रक्षित ने रिपोर्ट पेश की। इसके बाद सर्वसम्मति से नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें अनिल शर्मा व भूपसिंह नरूका को महापरिषद सदस्य मनोनीत किया गया।


