भास्कर संवाददाता | गौतमपुरा गीता जयंती महोत्सव को लेकर गीताभवन में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ। कथा वाचक संत गोविंदराम शास्त्री ने कहा कि महापुरुषांे की बातो का जीवन मंे अनुशरण का अपने जीवन को सफल बनाए। उन्हांेने कहा कि इस तरह की कथाए होती रहना चाहिए। अगर ऐसी कथाए नहीं होगी तो हम हमारे सनातन धर्म की रक्षा कैसे करेंगे। अगर हम संत की मधुर वाणी को ग्रहण नहीं करेंगे, उसका आचरण नही करेंगे तो हमारे कर्म को हम कैसे सुधार पाएंगे। कथा के अंतिम दिन गीताभवन समिति द्वारा भगवताचार्य को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। वहीं अंत मे अंतिम दिन की कथा के यजमान बालकृष्ण राठी, विपिन राठी के अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष भरत आंजना, मंडल अध्यक्ष राजू जाट, विनोद गुर्जर, गगन बाहेती, अभय भाटी, आजाद जैन द्वारा व्यास पीठ का पूजन किया गया। कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ। इस दौरान गीता भवन समिति के पं. पप्पू शर्मा, जगदीश लडावा, रमेश नामदेव, विजय शर्मा, फूलचन्द्र राठौर, विनोद त्रिवेदी, विशाल राठी आदि मौजूद रहे। आभार मनोहर डाबी द्वारा माना गया।


