महापुरुषों की मूर्ति साफ करने और दिव्यांगों के सम्मान का फैसला लिया

भास्कर न्यूज | मुड़ागांव (कोरासी) सेवा पखवाड़े को लेकर भाजपा मंडल खड़मा की बैठक बुलाई गई। इसकी शुरुआत 17 सितंबर से होगी और यह 2 अक्टूबर तक चलेगा। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा ने की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया। बैठक के मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू रहे। साहू ने कहा कि सेवा ही समर्पण है। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन ने पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा कार्यों के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, दिव्यांगजनों और सफाई कर्मचारियों का सम्मान, महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई, और रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा खड़मा मंडल की कोशिश है कि वह पूरे जिले में सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाला मंडल बनकर उभरे। बैठक में वन सभापति शिवांगी चतुर्वेदी, सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक पीलू राम यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप पाण्डेय सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनके अलावा मंडल महामंत्री पालेन्द्र साहू, जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर, प्रकाश सिन्हा, पुष्पा लता सिन्हा, मीडिया प्रभारी तेजराम ध्रुव समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *