महापौर ने छात्रों को निष्ठा, लगन और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई करने कहा

भास्कर न्यूज | चिरमिरी शासकीय विद्यालय परिसर में विद्यालय प्रबंधन और विकास समिति (एसएमडीसी) की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रशासन, शिक्षक व समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में शाला समिति के अध्यक्ष महापौर रामनरेश राय ने भी विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान उद्बोधन के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया। महापौर राय ने विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें पूरी निष्ठा, लगन और आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि सफलता का मार्ग निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच से होकर गुजरता है। यदि छात्र अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए नियमित अध्ययन करें, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान का मूल्यांकन नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और धैर्य की भी परीक्षा होती है। बैठक में सभी सदस्यों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में विद्यालय की प्राचार्य रजनी सोलोमन, एमएच अंसारी, पार्षद संजीत सिंह व अन्य अभिभावक मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *