महापौर, सभापति समेत कांग्रेसी पार्षदों को पार्टी कार्यालय में सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | धमतरी महापौर-सभापति समेत कांग्रेसी पार्षदों के 5 साल के विकास कार्यों को गति देने पर कांग्रेस संगठन ने सम्मान किया। सभी जनप्रतिनिधियों का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। रविवार को राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में अतिथि विधायक ओंकार साहू, महापौर विजय देवांगन, पीसीसी के संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा थे। शरद लोहाना ने सभी निर्वाचित पार्षदों के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए गौरव का पल था, जब 138 सालों के इतिहास में पहली बार कांग्रेस पार्टी ने महापौर विजय देवांगन के नेतृत्व में शहरी सत्ता का संचालन उत्कृष्ट रूप से किया। उन्होंने पूरी एकजुटता के साथ आगामी चुनाव में उतरने एवं कड़ी मेहनत कर दोबारा शहरी सत्ता को बरकरार रखने कार्यकर्ताओं से कहा। विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे में विफल है। कार्यक्रम में सभापति अनुराग मसीह, गोपाल शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, होरीलाल साहू, घामेश्वरी साहू, शास्त्री सोनवानी, हितेश गंगवीर,विजय प्रकाश जैन, कृष्णा मरकाम, राजेश ठाकुर, गजानंद रजक, अवैश हाशमी, राजेश पांडेय, दीपक सोनकर, कमलेश सोनकर, ममता शर्मा, नीलू पवार, राही यादव, पूर्णिमा रजक, लोकेश्वरी साहू समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। धमतरी। राजीव भवन में कार्यकाल समाप्त होने पर नगरीय निकायों के पार्षदों का संगठन ने सम्मान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *