महाभंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

रांची | रातू रोड में खादगढ़ा के निकट मां भवानी क्लब सरस्वती पूजा समिति ने इस वर्ष भी सरस्वती पूजा के अवसर पर महाभंडारे का आयोजन किया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद लिया। मौके पर छात्र क्लब ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल जायसवाल, सूरज शर्मा समेत अन्य का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *